Kya hai Pani Pine ka Fayde– आजकल के इस आधुनिक युग में ज्यादातर लोग पेट संबंधित रोगों से परेशान रहते हैं। खान-पान का सही समय ना होना और ज्यादा जंक फूड्स से दोस्ती बनाना ये कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से पेट संबंधित रोगों को पनपने का मौका मिल जाता है। इसकी एक मुख्य वजह ये भी है कि हम पानी का प्रयोग ठीक से और पर्याप्त मात्रा में नहीं करते हैं।
गर्म पानी पीने के फायदे | Garam Pani Pine Ke Fayde
बचपन से लेकर आज तक हमें यही बताया गया है कि हमें रोज 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन आजकल की व्यस्त दिनचर्या में बहुत काम लोग ही हैं जो इस नियम को फॉलो करते हैं। पानी का पर्याप्त सेवन हमें कई रोगों से दूर रखता है। लेकिन सिर्फ पानी की पर्याप्त मात्रा ही काफी नहीं है आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि कब कितना पानी पीना आपके लिए लाभदायक है।
जानें बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में
सही समय पर पानी से पीने से आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। पानी के हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। चेहरे पर चमक, बालों का झड़ना, पेट की समस्या और मोटापे जैसे कई समस्याओं का हल पानी से ही होता है लेकिन इन सब का फायदा तब ही होता है जब पानी का सेवन सही समय पर किया जाए। गलत समय में पिया गया पानी कई बीमारियों को न्यौता देता है। तो आइये आज हम आपको पानी पीने के सही समय, पानी पीने के सही तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1-जानें पानी पीने का सही समय- Pani sahi samay par Pine ka Fayde
- प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास पानी चाहिए। इससे हमारे शरीर की सारी गंदगी पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है और हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- हमेशा खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पियें। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया सुचारु रूप से काम करेगी।
- नहाने से पहले और बाद में पानी पीने से हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है उन्हें यह स्वस्थ आदत तुरंत अपनानी चाहिए।
- एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में पानी का सेवन करने से हमारी मांसपेशियों को एनर्जी मिलती है और थकान भी काम महसूस होती है।
- बीमारी, प्रेग्नेंसी या स्तनपान करवाते समय पानी का सेवन बहुत जरुरी है।
- सोने से पहले 1-2 गिलास पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
- थकान होने पर पानी पीने से शरीर की थकान दूर हो जाती है और दिमाग अच्छे से काम करता है।
आइये जानते है रसोई में छुपे बिना फीस वाले डॉक्टर को
2-जानें कब नहीं पीना चाहिए पानी- Pani kab Pine ke Fayde
- खीरा, ककडी, तरबूज, खरबूजा, सिंघाडे आदि रसीले फल के बाद भी पानी न पिएं। ऐसा करने से हैजे का खतरा हो सकता है।
- ज्यादा चिकनाई युक्त खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी, जुकाम हो सकता है।
- गर्म खाद्य पदाथों जैसे चाय, काफी, दूध आदि के सेवन के तुरंत बाद भी पानी न पिएं।
- धूप से घर आकर तुरंत पानी न पिएं। यह खतरनाक हो सकता है और कई बीमारियां हो सकती हैं।
- कई बार खाली पेट पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
- खाने के तुरंत बाद पानी पीने से फैट बढ़ता है और आप आलसी महसूस करते हैं।
- खाना खाने के साथ पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप चाहें तो पानी की जगह दही, छाछ या रायता आदि का सेवन कर सकते हैं।
गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा
3-जानें पानी पीने की कुछ अन्य सावधानियां- Pani ko Pine me sawadhani aur Fayde
- पानी हमेशा धीरे-धीरे और बैठकर ही पियें।
- कभी भी खड़े होकर या लेटकर पानी नहीं पीना चाहिए।
- खाने के बाद ठंडा पानी पीने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।
- पानी के ओवरडोज़ से आपके शरीर के सेल्स डैमेज हो सकते हैं।
- ज़रूरत से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए ऐसा करने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
- जिन मरीज़ों की बाईपास सर्जरी हुई है, उनमें से कुछ मामलों में भी डॉक्टर्स कम पानी पीने की सलाह देते हैं।
- जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह पाचन रस काम करना बंद कर देता है और खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता है।
जानें कब है पानी पीने का सही समय | Pani Pine ke Fayde
1 thought on “जानें कब है पानी पीने का सही समय | Pani Pine ke Fayde”