एक स्वस्थ आहार वैज्ञानिक की दर्ष्टि से कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहयोग करता है। ये कई पुरानी बीमारियों की जोखिम को कम करता है और आपके शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण है।
और ये भी पढ़े:-अंजीर खाने के फायदे
बड़े बदलाव करने के जगह, आप कुछ छोटे बदलाव करना बेहतर हो सकता है।
क्योंकि, अपने आहार में बड़े बदलाव करना कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकता है।
वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार योजना (healthy diet plan to lose weight) जरुरी है।यहाँ आपको आहार के कुछ परिवर्तन के बारे बताया गया है जो नियमित आहार को थोड़ा स्वस्थ बना सकते हैं।
स्वस्थ आहार (Diet Chart in hindi for weight gain):-
सुबह भारी खाने से बचाना चाहिए। कुछ लोग क्या करते है की सुबह भारी खाना और तली हुआ खाना ज्यादा ले लेते है जो की गलत है। सुबह खली पेट 2 गिलास पानी ले। सुबह नित्य कर्म के बाद एक गिलास दूध ले और दूध के साथ 3 -4 बादाम ले सकते है। ध्यान रहे की सुबह खली पेट खट्टे फल नहीं खाये नहीं तो पूरे दिन आपको खट्टी डकार आ सकती।
और ये भी पढ़े:-रिफाइंड तेल खाने के नुकसान
Healthy Food
सुबह का ब्रेकफास्ट:-
सुबह का ब्रेकफास्ट 9 बजे तक हो जाना चाहिए लेकिन ज्यादातर लोग इस समय अपने काम की शुरुआत करते हैं। नाश्ते में अंकुरित अनाज या फिर एक प्लेट मिक्स या वेजीटेबल उपमा ले सकते हैं।इसके अलावा साथ में ग्रीन टी या एक गिलास जूस भी ले सकते हो।
और ये भी पढ़े:-रोज सुबह अंकुरित चने खाने के बहुत सारे फायदे
लंच में क्या करे-
लांच का समय दोपहर 12 बजे के आस पास होता है। आप इस वक्त खाना खा सकते हैं। खाने में आप चावल आधा कटोरी, दही एक कटोरी, चोकर वाली दो रोटी, छिलके वाली दाल एक कटोरी, हरी सब्जी एक कटोरी, सलाद एक प्लेट शामिल कर सकते हैं। इन सभी में अधिक मात्रा में पोषण होता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है। खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।
3-4 बजे के बीच चाय और कुछ हल्का-फुल्का-
लंच करने के लगभग तीन घंटे बाद आप चाय के साथ एक प्लेट भेल या दो बिस्किट ले सकते है।इसके साथ आप कोई भी एक फल जैसे सेव, संतरा, कच्चा जाम, अनार, नाशपती आदि। गर्मी में ककड़ी, खीरा, तरबूज ले सकते है क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट रखती है। गर्मी में एक गिलास जूस भी ले सकते हैं।
रात का खाना या डिनर-
रात के खाने में दोपहर के जैसा खाना ले सकते हैं। रात के खाने में दाल, दो चपाती, हल्का चावल, एक कप दही और एक प्लेट सलाद ठीक रहेगा। सोने के तीन घंटे पहले रात का खाना खा लेना चाहिए ज्यादा फायदेमंद होगा। क्योंकि इससे आपका खाना अच्छे से पचता है और कब्ज और एसिडिटी नहीं होती है।
और ये भी पढ़े:-लौकी के जूस पीने के फायदे और इसे बनाने की विधि
ये खाना बिलकुल न खाएं (Foods to be avoided for healthy diet)
1. | डीप फ्राई(deep fried) : पूरी, भजिया, पराठे, आचार, कचोरी, समोसा, पापड़ |
2. | जैम, केक, मिठाइयाँ, पेस्ट्री, पुडिंग, आइसक्रीम, कस्टर्ड, खीर |
3. | सब्जी (vegetables): आलू, अरबी, सुरन, गराडू |
4. | बटर, चीज, म्योनीस (mayonnaise) |
5. | अत्याधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट नारियल, नट्स न सेवन न करें. एक सिमित मात्रा में इन्हें खाया जा सकता है. |
6. | अल्कोहल, सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा, कैन जूस |
8. | नूडल्स, पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, मक्रोनी, साबूदाना, चावल |
9. | preserved food |
10. | Full cream Milk |
healthy diet plan to lose weight
ध्यान रखने योग्य बाते :-
- सुबह का नाश्ता (Breakfast) बिलकुल नहीं छोड़े जरूर करे।
- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच अधिक समय का गैप नहीं दे क्योंकि बहुत ज्यादा देर तक भूखा रहने से BMR (body का METABOLISM Rate कम होता है जिसके कारन वजन और फैट बढ़ता हैं)।
- भोजन कहते समय टीवी नहीं देखे, मोबाइल नहीं चलाये। खाना हमेशा एन्जॉय करके खाएं।
- खाना धीरे धीरे और चबा चबा कर खाये।
- भोजन के बीच में पानी ना ले।
- दिन भर में दो से ज्यादा चाय/काफी नहीं लेना चाहिए। बलैक टी/ ब्लैक काफी/ ग्रीन टी ले, लेकिन ये भी ज्यादा नहीं।
10 thoughts on “Healthy Diet: स्वस्थ आहार”