पानी का हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट कहते है की हमें रोज दिन में 7 से 8 ग्लास पानी के ज़रूर पीना चाहिए। लोग ठंडा पानी या साधारण पानी पीना अधिक पसंद करते हैं, लेकिन गर्म पानी पीने के आपको बहुत अच्छे स्वास्थ फायदे मिलते हैं।
और ये भी पढ़े:- जानें बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में
गर्म पानी पीने के फायदे | Garam Pani Pine Ke Fayde
अधिक पानी पिने से त्वचा, मांसपेशियों और कई स्वस्थ्य लाभ मिल सकते है। पानी शरीर की कोशिकाओं को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास गर्म पानी पिने से और अधिक फायदे मिल सकते है।
वजन घटाने में
आजकल हर आदमी फिट रहना चाहता है, इसके लिए उन्हें अपना वजन संतुलित रखने की आवश्यकता है। इसलिए सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे यह वसा को घटा देता है,परिणामस्वरूप शरीर अधिक कैलोरी जलाता है। पानी शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है, और यह अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडा पानी पीने के बजाय गर्म पानी पिने से वजन घट सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भोजन से पहले 500 मिलीलीटर पानी पीने से Metabolism में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
और ये भी पढ़े:- वजन घटाने के आसान उपाय और नुस्खे(weight loss tips in hindi)
रक्त परिसंचरण बढ़ाता है
गर्म पानी रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायक होता है। हमने पहले ही बताया की ये वसा को कम करते है। पूरे दिन भोजन के दौरान हमारे शरीर में वसा और विष जमा हो जाता है। इसलिए प्रतिदिन सुबह गर्म पानी पीने से मूत्र मार्ग के माध्यम से शरीर विषाक्त पदार्थों और आंत में जमा वसा बाहर निकल जाता है।
पाचन क्रिया को बढ़ाता है
अधिकतर लोग अधिक भोजन ग्रहण करने के कारण पाचन समस्या से पीड़ित हैं। लेकिन भोजन से पहले और भोजन करते समय गर्म पानी पीने से भोजन जल्दी पच जाता है। यह आपके पाचन को सही रखता है। ये आपके पेट को साफ भी रखता है।
इसके अलावा आप भोजन के तुरंत बाद गर्म पानी नहीं पिए।
नाक और गले में जमाव को दूर करता है
अधिकतर लोग सर्दियों में इस समस्या से पीड़ित है। इसलिए रात में शहद के साथ गुनगुना पानी पीने से हम खुजली और गले में खराश से बच सकते हैं। इससे पीड़ित लोग गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर गरारे कर सकते हैं। यह हमारी स्वांस नलिका को कफ रहित करता है।
बालों के लिए
आज के युग में हर कोई अपने बालों को लेकर चिंतित रहता है। इसलिए गर्म पानी पीने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। इस प्रकार, रक्त परिसंचरण तेज और सक्रिय हो जाता है जो हमारे बालों को नरम और चमकदार बनाता है। इससे सुखी रूसी के खिलाफ लड़ता है और खोपड़ी को सूखने से रोकता है।
गर्म पानी बालों की कोशिकाओं के लिए ऊर्जा के एक अच्छे स्रोत के रूप में काम करता है। गर्म पानी के नियमित पीने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
और ये भी पढ़े:- झड़ते बालों के लिए चमत्कारी उपाय
कब्ज को दूर करे
अगर हमारे शरीर में पानी की कमी के कारण कब्ज की समस्या आ सकती है। और आंतो में मॉल जमने से मॉल त्यागने में कठनाई होती है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आंत साफ होती है और कब्जी को भी दूर करता है। पाचन क्रिया अछि होने से खाना जल्दी पचता है और पेट साफ रहता है।
पेट दर्द ठीक करने में
बहुत से लोग पेट के दर्द की समस्याओ से पीड़ित है चाहे वह आनुवंशिकता हो या खाने की आदतों के कारण। लेकिन गर्म पानी पीने से आपको पेट दर्द से राहत मिलती है।
सर्दी-जुकाम में राहत
वैसे सर्दी जुकाम कभी भी हो सकता है। कभी कभी हल्की सर्दी लग जाये और छाती में जकड़न और जुकाम की शिकायत होने गर्म पानी पिए। इससे गाला भी ठीक होता है और आराम भी मिलता है।
जोड़ों का दर्द के लिए
जोड़ो के दर्द में गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani pine ke fayde) बहुत अधिक है। इसलिए जोड़ो के दर्द में गर्म पानी पीना लाभकर है। ये जोड़ो में चिकनाहट लाता है और जिससे दर्द कम होता है। गर्म पानी पिने से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है जबकि ठंडा पानी से ऐंठन आती है।
और ये भी पढ़े:-