जब हैल्थी फल खाने की बात आती है, तो आप गलत फल खाने के लिए सेलेक्ट नहीं कर सकते। हम कह सकते है की हर एक फल (और सब्जी) एक अच्छा विकल्प है। हम में से बहुत से लोग पर्याप्त मात्रा में आहार फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम को भी सेलेक्ट करते हैं, जो सभी फलो में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, पोटेशियम, रक्तचाप को सही बनाए रखने में मदद करता है और आप इसे आसानी से केले, prunes (आलूबुखारा) और खरबूजा(cantaloupe) में प्राप्त करेंगे। फलों में उपस्थित फाइबर पाचन को ठीक करता है और आपको कम कैलोरी मिलती है, अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह एक अच्छा तरीका है।
अगर रहना है हेल्दी और फिट तो नाश्ते में जरुर खाएं ये चीजें | healthy breakfast in hindi
आप कैसे भी हो अपने हर भोजन में अधिक से अधिक फल खाने का तरीका ढूंढ़ते रहे। सुबह के डालिये में आप जामुन दाल सकते है। दोपहर में नाश्ते के लिए केला खाये और सलाद का उपयोग करे। अधिक फल खाने से आका दिमाग भी स्वस्थ रह सकता है।
मोटापा कम करने के लिए अलसी के बीजो का सेवन ऐसे करे
सर्वश्रेष्ठ 10 फल (Best Fruits for Daily Health & Daily Diet in Hindi)
फल आवश्यक विटामिन और खनिजों का बहुत अच्छा स्रोत होता हैं, और इनमे फाइबर भी अधिक पाया जाता हैं। फल स्वास्थ्य-वर्धक एंटीऑक्सीडेंट की एक विस्तृत श्रृंखला भी प्रदान करता हैं।
फलों को खाने से व्यक्ति को हृदय रोग , कैंसर , सूजन और मधुमेह आदि रोग होने के जोखिम को कम किया जा सकता है । रोग से बचाव के लिए खट्टे फल और जामुन अधिक अच्छे हो सकते हैं।
हेल्थ के लिए ये 10 फल आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हो सकते है।
1. केले (Bananas)
केला एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से हर जगह मिल जाता है। यह काफी सस्ता भी होता है, जिसके कारण इसे कोई भी खरीद सकता है। अगर आप केले नहीं खाते हैं तो आज से ही केले खाना शुरू कर दें, क्योंकि हर दिन केले खाने से अंधेपन का खतरा दूर होता है। क्योंकि केले में कैरोटिनॉइड यौगिक का पाया पाया जाता है जो लीवर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। नाश्ते में केला खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, साथ ही केला खतरनाक रोगों जैसे कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से सुरक्षा प्रदान करता है।
केले के 9 अनजाने उपयोग | 9 Uncommon Uses for Bananas in Hindi
2. सेब (Apples)
बचपन से हम सबने एक कहावत सुनी है कि- “एन एप्पल अ डे, कीप्स डॉक्टर अवे” अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ्य रखता है। सेब के सेवन से ह्रदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है।
वेट लॉस करने के उपाय: Health Tips
3. अनार (Pomergranates)
अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है ये तो सभी जानते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरे साल आसानी से उपलब्ध रहता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और ये ना केवल सेहत के लिए बल्कि चेहरे में निखार और सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं। अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ये कैंसर होने की आशंका से भी बचाता है। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और सेक्स लाइफ को भी खुशहाल बनाता है।
Green Tea Benefits for Health |Uses of Green Tea
4. अनानास (Pineapples)
अनानास का फल बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके कच्चे फल का स्वाद खट्टा तथा पके फल का स्वाद मीठा होता है। अनानास एक ऐसा फल है जो प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम से भरपूर है और इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें पेप्सिन के सदृश एक ब्रोमेलिन नामक तत्व पाया जाता है जो औषधीय गुणों से सम्पन्न है। फल काटने के बाद या इसका रस निकाल के तुरंत उपयोग कर लेना चाहिए। अनानास भूख बढ़ाता है और अपच व बदहज़्मी को दूर करने में लाभप्रद है। अनानास अल्सर और आंत की समस्याओं के उपचार में भी लाभदायक है।
कई बीमारियों से हमें बचाती है हरी मेथी जानें इसके फायदों के बारे में
5. संतरे (Oranges)
खट्टे फलों की श्रेणी में आने वाले संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।विटामिन सी, पोटैशियम और बीटा कैरोटीन से भरपूर संतरा कई स्वास्थ्य लाभों का एक आदर्श स्रोत है। लेकिन संतरे को खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सुबह और रात में इसे न खायें, संतरे को हमेशा दिन के समय में खाएं। संतरे में विटामिन सी की सामग्री एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कण है कि कारण कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली के समारोह में सुधार में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से हृदय की सेहत ठीक रहती है और गुर्दे की बीमारी दूर रहती हैं।
10 कारण जंक फूड आपके स्वास्थ्य के लिए खराब है
6.आम (Mangoes)
भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। पीले सुनहरे रसीले आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आम में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। दुनिया भर में इसकी एक हजार से भी ज्यादा किस्में मिलती हैं। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। आम में पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे मिनरल लवण भी प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। ये हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, हमें स्वस्थ और फिट भी रखते हैं।
आम की प्रजातियां और आमो के लाभ-Mango Benefits
7.स्ट्रॉबेरीज (Strawberries)
स्ट्रॉबेरी विटामिन C एवं K और साथ ही फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटेशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। लाल रंग का रसीला स्ट्रॉबेरी अपनी मनमोहक सुगंध व स्वाद के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल माना जाता है। दुनिया भर में स्ट्रॉबेरी की तक़रीबन 600 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पायी जाती हैं, और साथ ही ये सर्वाधिक एंटीओक्सिडेंट वाले फलों में भी शामिल है। स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है और लोग इसे बहुत पसंद भी करते हैं।
रहना है बिल्कुल स्वस्थ, तो खाना शुरू कर दे यह चीज
8.अंगूर (Grapes)
अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिसके कारण अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर का सेवन खाली पेट ज़्यादा लाभदायक होता है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। अंगूर खाने के बाद आप तुरंत स्फूर्ति का अनुभव करते हैं। अंगूर कैंसर और पुराने रोगों की गंभीरता को कम कर सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि अंगूर में मां के दूध के बराबर पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अंगूर खाने से दूर होती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें अंगूर खाने के फायदे
9.चेरी (Cherries)-
चेरी को विटमिन सी और विटमिन के का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसको ताजा, सूखा, जमा हुआ या रस के रूप में सेवन किया जा सकता है। इनमें थायमीन, राइबोफ्लैविन, विटमिन बी-6 और पैटोथेनिक अम्ल भी काफी मात्रा में होता है। पोटेशियम और मैगनीज जैसे खनिजों से युक्त चेरी में कॉपर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी संक्षिप्त मात्रा में होते है। छोटे-से बीज और रसीले पल्प वाली चेरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक गुणों की खान है। रेशे से भरपूर चेरी में पानी और कार्बोहाइड्रेट होता है, लेकिन सैचुरेटेड वसा, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा कम होती है।
Ajwain ke Fayde: अजवाइन है गुणों का खजाना, जानिए इसके फायदे
10.कीवी (Kiwi)
चीकू जैसा दिखने वाले कीवी में अन्य फलों के मुकाबले ज़्यादा विटामिन्स पाये जाते हैं, जिस कारण इसको विटामिन्स का राजा भी कहा जाता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है। इस फल में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर को कई रोगों से निजात दिलवाने में मदद करता है। कीवी फल का सेवन करने से हृदय रोगों से राहत मिलती है। कीवी फल खाने से ब्लड शुगर कम हो जाती है और इसके सेवन करने से दिन भर की थकान से भी छुटकारा मिलता है। यह जितना अंदर से गुणकारी है उतना ही इसके छिलके में भी बहुत से गुण होते है। यह फल डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। कीवी फल कैंसर जैसे रोग से राहत दिलवाता है। डेंगू फीवर में प्लेटलेट्स कम होने पर कीवी बहुत लाभदायक है।