रोजाना सुबह की सैर करके आप अपने आप को फिट रख सकते है। सुबह सुबह घुमने से पूरा दिन अच्छा रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हो। और अपने आपको फिट रखने का यह बहुत अच्छा तरीका है। मॉर्निग वाक करने के कुछ टिप्स जरूर ध्यान में रखे जिससे मॉर्निंग वाक अच्छी हो सके।
वॉक करते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए। वॉक करते समय कुछ गलतिया कर बैढते है जिससे फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।
और ये भी पढ़े:-जानिए सुबह की सैर के गजब फायदे
पानी खूब पिए:-
पानी पिने से शरीर का तापमान नार्मल रहता है। इसलिए वॉक जाने के पहल और बाद एक गिलास पानी पीना चाहिए।
तनाव ना रखे:-
सुबह की सैर करते समय आप किसी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं रखे और मोबाइल ऑफ रखे। वॉकिंग करते समय गहरी साँस ले और पोसिटिव सोचे।
और ये भी पढ़े:-गर्मी में इन तरीको से रखे स्किन का ख्याल
वातावरण:-
सुबह की सैर जाने के लिए खुला और शांत वातावरण चुनना चाहिए। इसके साथ ही आस पास हरियाली भी होनी चाहिए। जिससे आपको स्वच्छ हवा मिलेगी और दिमाग फ्रेश रहेगा।
डॉक्टर की सलाह:-
दिल के रोगी, हाई बी पी, और अन्य रोगियों को सुबह की सैर करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
गति पर ध्यान दे:-
सैर शुरू करते समय गति धीरे रखे जिससे जल्दी नहीं थकेंगे। गति बाद में धीरे धीरे बढ़ाये और अपनी क्षमता के अनुसार वॉक करे। इससे जल्दी थकावट नहीं होगी।
और ये भी पढ़े:-जाने ग्रीन टी के फायदे और नुकसान
आरामदायक जूते:-
सुबह की सैर करते समय ये ध्यान रखे की जूतों से तकलीफ नहीं हो और जुते ज्यादा टाइट और ढीले नहीं होने चाहिए। आरामदायक जुते ही पहनकर वॉक करनी चाहिए।

व्यायाम जरूर करे:-
वॉक शुरू करने से पहले व्यायाम जरूर करे। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और वॉक में मदद मिलेगी।
समय निश्चित होना चाहिए:-
अच्छी फिटनेस के लिए और सेहत के लिए वॉक का टाइम तो निश्चित होना चाहिए। काम से काम 30 से 45 मिनट तो वॉक करनी चाहिए।
6 thoughts on “सुबह की सैर को सेहतमंद बनाने के कुछ टिप्स:(Morning Walk)”