जानिए सुबह की सैर के गजब फायदे

सुबह की सैर करना स्वस्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। सुबह की सैर आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। यदि आप सुबह आधे घंटे मॉर्निंग वाक करते है तो आपको जिम जाने की जरुरत नहीं है। जब है सुबह सुबह सैर करते है तो हमें ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा मिलती है और स्वच्छ हवा भी मिलती है। ये अपने आप को फिट रखने का बहुत अच्छा तरीका है। मेरा कहना तो ये ही है की इसको आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर ही लेना चाहिए। क्योंकि मॉर्निंग वाक के इतने फायदे है की आप जानकर हैरान हो जाओगे। वैसे सुबह की सैर हर उम्र के लोगो के लिए फायदेमंद है। आइये इनके फायदे देखते है क्या है-

और ये भी पढ़े:-मन अशांत है तो करे पद्मासन

सुबह की सैर के फायदे:-(benefit of morning walk)

सुबह का समय टहलने के लिए सही रहता है। सुबह प्रकृति का दर्श्य सुन्दर होता है जिससे मन और मस्तिक तरोताजा हो जाता है। और हमारे शरीर में एक नव-स्फूर्ति और नवजीवन का संचार उत्पन होता है।

  • जब हम सुबह की सैर करते है तो सुबह की ताजा हवा हमारे नाक के द्वारा फेफड़ो तक जाती है और जिससे हमारे शरीर में स्फूर्ति और सक्रियता बढ़ती है। शरीर की रक्त धमनिया सही से काम करती है जिससे ह्रदय रोग और बी पी में फायदा होता है।
  • सुबह की सैर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है। इसके अलावा कई प्रकार की बीमारियों से बचते है।
  • सुबह की सैर अन्य व्यायाम के बदले आसान है इसे नियमित रूप से करे और लाभ उठाये। क्योंकि पैदल चलना बहुत आसान है इसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं आती।
  • आप सुबह की सैर सूरज निकलते समय या उसके बाद सैर कर रहे है तो आपको विटामिन डी भरपूर मात्रा मिलेगा। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी की भी आवश्यकता है।

और ये भी पढ़े:-जाने ग्रीन टी के फायदे और नुकसान

डाइबिटीज:-

यदि आप डाइबिटीज के रोगी है तो आपके लिए सुबह की सैर डयबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेगी। आपको 30 मिनट रोजाना वाकिंग करनी चाहिए।

डिप्रेशन:-

सुबह की सैर मानसिक तनाव और डिप्रेशन को ख़त्म करता है। क्योंकि सैर से एंडोरफिंस नामक न्यूरोपेप्टाइड्स सक्रीय होता है जिससे शरीर को आराम मिलता है।

ह्रदय रोग में:-

यदि आप रोज 30 से 50 मिनट रोजाना सैर करते है तो आपको ह्रदय रोग के खतरे को भी काम करता है। इससे दिल के दौरे पड़ने की संभावना कम हो जाती है। दिल को मजबूत करता है और रक्तचाप को नियंत्रण रखता है।

जोड़ो के दर्द में:-

आपको 30 मिनट की सैर जोड़ो के दर्द में भी रहत दिला सकती है। हड्डियों और मासपेशियो के दर्द में भी राहत मिल सकती है।

वजन कम करे:-

रोजाना सुबह सैर करने से कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है। यदि आप सैर करे तब तेज चले तो वजन कम करने में इससे आसान उपाय कोई और दूसरा नहीं है।

सुबह की सैर से अन्य बीमारिया जैसे ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरानक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

सुबह की सैर से नींद बहुत ही अच्छी आती है। मस्तिष्क सम्बन्धी विकार दूर होते हैं।

गर्दन में दर्द:- गलत मुद्रा में बैठने से बढ़ता है,  जाने हार्ट अटैक आने के संकेत

जाने गर्मी में गन्ने का रस पिने के क्या फायदे है

गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा