घर को सजाने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी चीजों और डैकोरेटिव आइटम्स के साथ विशेषकर लकी एनिमल्स वाली कृति का अपना विशेष महत्व है।कोई तस्वीर हो या फिर शो पीस वास्तु टिप्स(Vastu Tips) के हिसाब से हर चीज का विशेष महत्व होता है। कुछ जानवरों की तस्वीरें ऐसी होती है जो घर में साकारात्मक ऊर्जा देती हैं। डेकोरेटिव आइटम्स में इन लकी एनिमल्स वाली कृति का अपना विशेष महत्व है। चाहे बात डॉलफिन की,शेर की या दौड़ते घोड़ों की हो ये सारे प्रतीक चिह्न होम डेकोरेट के लिए ही नहीं बल्कि घर में सुख-समृद्धि के लिए भी उपयोग किये जा सकते है।
Also Read:- Vastu Tips: रसोई वास्तु (vastu for kitchen)
वास्तु(Vastu Tips) के हिसाब से हर कमरे के लिए हर जानवर का एक विशेष महत्व होता है। आइए जानें कौन सी तस्वीर आपके लिए शुभ है-
डॉल्फिन
बेहतरीन प्रेम का प्रतीक है डॉल्फिन(Dolphin)। डॉल्फिन की जोड़ी बेडरूम में लगानी चाहिए ये बैडरूम के लिए अनुकूल है। डॉल्फिन एक शुभ प्रतीक है, इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह शांति, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर, बच्चों, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए उत्तम है।
शेर
शेर शुभ और शक्ति का प्रतीक होता है। इस तरह की तस्वीर आपके आत्मविश्वास बढ़ाता है और आप पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करते है। शेर को घर में रखने से आपकी सोच भी पॉजीटिव होती है। यही नहीं शेर को धन के लिए भी शुभ माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखने से आपको आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलेगी।
दौड़ते घोड़े
सफलता के लिए दौड़ते घोड़े अच्छे माने जाते है। वास्तु के अनुसार, घोड़े शक्ति और सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। आप घर या आफिस(Office) में घोड़ों को तस्वीर के रूप में या मूर्ति के रूप में रख सकते है क्योंकि ये आपको कामयाबी की ओर अग्रसर करता है। दौड़ते हुए घोड़े धन के बेहतर एवं निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करते हैं। वे आर्थिक परेशानियों को दूर करने में और कामयाबी की और बढ़ने में मदद करते हैं। कार्यक्षेत्र में घोड़ों का होना आपकी ताकत, अधिकार और ख्याति के लिए अच्छा माना जाता है।
हाथी
हठी धन का सूचक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में विशाल कद और बुद्धि का प्रतीक माने जाने वाला हाथी साहस का प्रतीक है। हाथी धन की देवी लक्ष्मी के साथ भी जुड़ा हुआ है। इसे घर में रखना अच्छा माना जाता है।
Click Here vastu shastra in hindi for home pdf
कछुआ
कछुओं को दीर्घायु के लिए शुभ माना जाता है। कछुआ या उसकी तस्वीर/मूर्ति को घर में रखने से अच्छा स्वास्थ्य, दीर्घायु और दुश्मन से सुरक्षा प्राप्त होती है।
मेंढ़क
मेंढ़क को बीमारियों से दूर रहने के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बीमारियाँ से कोसों दूर रहने के लिए अपने घर में पीतल का बना हुआ मेंढ़क रखे।
Also Read:- 4 टिप्स सेहत के लिए | Health Tips in Hindi Health tips:-पुर दिन एक्टिव रहने के लिए ये 20 टिप्स Healthy Diet: स्वस्थ आहार अंजीर खाने के फायदे
2 thoughts on “Vastu Tips : घर में लगाएं इन 6 ‘लकी एनिमल्स’ की तस्वीरें”