हमें रात को सोने के बाद कोई ना कोई सपना आ ही जाता है। हर सपने का मतलब अलग होता है और इनसे आने वाले विपतियो का पहले ही पता चल जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अर्थ होता है। अगर सपने में सांप देखता है तो शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत होते है। शुभ और अशुभ संकेत हम सांप किस स्थति में देखते इस पर निर्भर करता है।
आज इस लेख में हम आपको सपने में सांप देखना (sapne me saap dekhna) क्या संकेत और फल देता है पूरी जानकारी बताएँगे। आपको यहाँ सही जानकारी मिलेगी इस पोस्ट को पूरा पढ़े। आपको ये देखना है की स्वप्न में सांप क्या कर रहा था या किस स्थति में अपने इसको देखा था। तो आइये जानते है-
और ये भी पढ़े:- जानिए बायीं आँख का फड़कना क्या संकेत देता है
सपने में सांप देखना क्या है मतलब | Sapne me Saap Dekhna
सपने में सांप देखने के कई अर्थ है लेकिन आपको बता दे की जो व्यक्ति सांप से अधिक डरता है और उसके बारे में अधिक सोचता है। उसको सपने में सांप दिखाई देता है तो उस सपने का कोई मतलब नहीं होता है। क्योंकि ऐसा होना स्वभाविक है ये डर के कारन होता है।
सपने में सांप को देखने के पीछे कई चीजों से जोड़ कर देखते है, जैसे किसी प्रकार का संकट का आना, शत्रु को जितना, कामवासना, धन की प्राप्ति होना व धन हानि होना, कुंडलिनी शक्ति बढ़ना, धोखा होना आदि।
और ये भी पढ़े:-Vastu Tips : घर में लगाएं इन 6 ‘लकी एनिमल्स’ की तस्वीरें
सपने में सांप मारना | Sapne me Saap Marna
जानिये सपने में साप को मारने (Sapne me Saap Marnaa) का फल शुभ या अशुभ क्या होता है। वैसे किसी भी सांप को मारते हुए देखना हमारे लिए काफी डरावना होता है। और जब कोई ऐसा सपना देखता है तो स्वाभाविक रूप से उसके मन में डर और जिज्ञासा पैदा होती ही है।
आपको तो पता है ही हर सपने का मतलब अलग अलग होता है। अगर सपने का मतलब सही समय पर पता लग जाये तो उसका सही समाधान किया जा सके। साप को हम डर और खतरे की नजर से देखते है, इसको मारना या मरा पड़ा हुआ देखना दोनों ही शुभ फल देते है। सपने में सांप को मारना देखना एक शुभ सपना इसलिए होता है क्योंकि भविष्य में आपको सुख सुविधा मिल सकती है।
अगर आपको इसका सपना आया है तो आप खुश हो जाइये क्योंकि यह बहुत ही अच्छा सपना है। शत्रुओ पर आपकी विजय होगी और शत्रु आपसे पराजित होंगे। इसके अलावा ये सपना ये भी संकेत देता है आपको अचानक धन की प्राप्ति होने वाली है।
ऐसा कहा जाता है की इस तरह के सपने देखने वाले के अच्छे दिन आने वाले है। उसकी सभी प्रकार की परेशानियाँ समाप्त होने वाली है।
और ये भी पढ़े:-जानें सपने में शिवलिंग देखने से क्या होता है?
सपने में सांप का डसना या काटना | Sapne me Saap ka Dasna
अगर सपने में सांप ने आपको काटा या डसा है तो चिंता का विषय है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको विपत्ति या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाला समय आपके लिए बीमारी या शारीरिक कष्ट ला सकता है।
सपने में सांप को पीछे भागते हुए देखना | Sapne me Saap ke Piche Bhagte Dekhna
अगर सपने में सांप को पीछे दौड़ते हुए या भागते हुए देखते है तो इसका मतलब है की आप वास्तविक जीवन में किसी बात से भयभीत है। और ऐसा भी कह सकते है की आने वाला समय दुख या परेशानी वाला हो सकता है।
और ये भी पढ़े:- सपने में मंदिर देखना | Sapne Me Mandir Dekhna
सपने में मरा हुआ सांप देखना | Sapne me Mara Hua Saap Dekhna
सपने में सांप को मार रहे है या सांप को मरा हुआ देखते है तो इसका मतलब है की आपको परेशानी या कष्ट दूर हो गये है। राहु आपका शांत हो गया है राहु आपको परेशान नहीं करेगा।
सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना
सपने में अगर आप ऐसा देखते है तो इसका मतलब है की बिना वजह किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। या फिर कोर्ट के चक्कर या क़ानूनू उलझन हो सकती है।
और ये भी पढ़े:- सपने में बन्दर देखना अच्छा या बुरा
सपने में सफेद सांप का दिखना
स्वप्न शास्त्र में बताया है की अगर सपने में सफेद सांप दिखता है तो ये बहुत शुभ है। arthik स्थति अच्छी होने वाली या कह सकते है की बहुत धन लाभ होगा। कैसे भी हो धन मिलेगा।
सपने में सांप के दांत दिखाई देना
इसका सही सा मतलब ये है की आपको किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से हानि या धोखा मिल सकता है। किसी भी काम को सोच समझकर ही करे।
और ये भी पढ़े:-Vastu Tips: रसोई वास्तु (vastu for kitchen)
सपने में सांप बिल में जाते हुए दिखना
ऐसा सपना दिखने पर अचानक धन की प्राप्ति का संकेत होता है।
सपने में उड़ते हुए सांप को देखना
ऐसा होना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार का सपना आने पर आर्थिक तंगी आ सकती है।
सपने में सपने में बहुत सारे सांप देखना
यदि आपको सपने में चारो तरफ ढेर सारे सांप दिखते है तो ये अशुभ होता है। लेकिन आप इन सांपो को भगा देते है या मार देते है तो आप आने वाली विपत्ति या संकट को जित सकते है ये शुभ होता है।
और ये भी पढ़े:- जाने सपने में बारिश देखना शुभ या अशुभ है ?
सपने में सपने में बार-बार सांप का दिखना
अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है की सपने में बार-बार सांप दिखाई दे रहे है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा काल सर्प दोष के कारन होता है इस दोष का जल्दी ही निवारण करवाना चाहिए।
कुंडलिनी शक्ति
हिंदू मान्यताओं में बताया गया है की सांप कुंडलिनी शक्तियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि सांप सपने में आया है तो मतलब है की आपकी आध्यात्मिक साधना की शक्तियां जागृत हो गयी है और मूलाधार चक्र से ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।
और ये भी पढ़े