भेकासन क्या है | bhekasana

भेकासन | bhekasana पोज के बहुत से लाभ है। इस आसन से आप अछि सेहत पा सकते है। इसको फ्रॉग पोज इसलिए कहा जाता है इस आसन में शरीर की स्थति या आकृति मेंढक के जैसे हो जाती है। अगर आपके घुटने और जोड़ो में दर्द है तो इस आसन को करे।

शुक आसन | Shukasana

भेकासन क्या है ? | bhekasana

उछलने के लिये तैयार बैठे हुए मेंढ्रक की स्थिति का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद इस आसन की रचना होने के कारण ही इसे “भेकासन” कहा जाता है। भेकासन शब्द का संस्कृत भाषा में अर्थ है मेंढक की तरह आसन। यहाँ भेक शब्द है जिसका अर्थ होगा मेंढक जबकि आसन का अर्थ होगा ‘बैठना’।

सर्पासन | Sarpasana

भेकासन करने की विधि | bhekasana steps

दोनों घुटने मोड़कर इस प्रकार उकडू बैठिये कि शरीर का भार दोनों पंजों पर सन्तुलित हो तथा दोनों घुटने छाती के अत्यन्त समीप हों।

अब दोनों हाथों को बाजू से नीचे लाकर पैर के पंजों के आगे पृथ्वी पर इस प्रकार स्थिति कीजिये कि उंगलियां आपस में मिली हुई, परन्तु हथेलियां खुली हों।

कन्धे से लेकर हथेलियों तक हाथ बिल्कुल सीधे और तने हुए हों। अब इन हथेलियों पर अपने शरीर का भार डालते हुए दोनों एड़ियां और नितम्ब थोड़ा ऊपर उठा लीजिये।

सिर, पीठ और नितम्बों का पृष्ठ भाग एक ही सीध में हो। शरीर का भार हथेलियों और पैर की उंगलियों पर बंटा हों। यह आकृति एक बैठे हुए मेंढक की हो गयी है।

शरीर के भार सन्तुलन और मांसपेशियों की उछाल-शक्त में वृद्धि करने के लिये मेंढ्रक के उछलने की प्रकिया का अवलोकन कर यदि अभ्यास करें तो अनायास ही अन्य अनेक क्षमतायें विकसित हो सकती हैं।

विशेष-पैरों के पंजों पर नितम्ब टिकाकर, दोनों हाथों को चित्रानुसार जमीन पर टिकायें | इसके लिये किसी विशेष प्रकार की सावधानी की आवश्कता नहीं होती।

कैसे करे मयूरासन | Mayurasana Yoga Benefits in Hindi

भेकासन के रोग निदान और लाभ | bhekasana benefits

  • कब्ज, अपच, निराशा व नर्वसनेस आदि को दूर करता है।
  • इस आसन का पूर्वाभ्यास करने वाली महिलाओं को प्रसव आसानी से होता है।
  • शुक्राणुओं के निर्माण में आश्चर्यजनक वृद्धि करता है।
  • पूरे शरीर को शक्ति प्रदान कर उत्साह से भरपूर बनाता है।
  • पैरों, हाथों, कमर व पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है।

सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar 12 Pose and Benefits in Hindi

प्राणायाम कैसे करें | Pranayama Yoga Benefits in Hindi

Leave a Comment