अंगूर में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी व ई अधिकता में पाए जाने के करना इसके खाने के फायदे बहुत है। इसके अच्छे स्वाद के बारे में तो सब जानते ही है परन्तु ये सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।
अंगूर को बिना छिलका उतरे और बीज निकाले साबुत खा सकते है। अंगूर कई प्रकार के होते है लेकन मुख्यतया दो प्रकार के होते है- हरे अंगूर, काले अंगूर। इसको सुखाकर किशमिश भी तैयार की जाती है।
क्या आप तुलसी के इन 10 चमत्कारी फायदों के बारे में जानते हैं | Tulsi ke Fayde
अंगूर खाने के फायदे | Benefits of Grapes in Hindi | Angur Khane ke Fayde
अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थ(गन्दगी) को बाहर निकालता है। पोषक तत्व और मिनरल्स अधिक होने के कारन इस फल के बहुत फायदे है।
माइग्रेन से दिलाये राहत
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन एक आम समस्या है। माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों के लिए अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही कुछ समय तक अंगूर के रस के नियमित सेवन से आपको इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है। इसके लिए अंगूर के रस को रोज सुबह खाली पेट पियें। ऐसा करने से माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है।
खून की कमी को करे दूर
एनीमिया की बीमारी में हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी। क्योंकि अंगूरों में ओरोस्टिलवेन की मात्रा अधिक होती है। जिससे हमारे शरीर में खून का संचार सही रहता है। साथ ही इनमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है। जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक बहुत है। इसके अलावा 1 गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
डायबिटीज यानि कि मधुमेह से भी बचाए
मधुमेह के रोगियों को अंगूर के सेवन से कई फायदे होते हैं। इनके नियमित सेवन से खून में शुगर की मात्रा कम हो जाती है। इसीलिए मधुमेह के रोगियों के लिए भी अंगूर बहुत ही उपयोगी हैं। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम होते हैं।
अलसी बीज से पेट की चर्बी घटाएं
कब्ज से दिलाये छुटकारा
अंगूर के सेवन से कब्ज जैसी गंभीर समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। अंगूर को काली मिर्च और नमक के साथ खाने पर कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इनके सेवन से भूख भी बढ़ती है।
दिल को रखे दुरुस्त
आजकल दुनियाभर में ज्यादातर मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से खाली पेट अंगूर का सेवन करने से हार्ट अटैक होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों को रोज सुबह खाली पेट काले अंगूर का रस पीने से बहुत फायदा होता है।
कैंसर से बचाने में सहायक
अंगूर में भरपूर मात्रा में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कैंसर के साथ-साथ अल्जाइमर और फंगल इन्फेक्शन आदि बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में भी अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
दिमागी शक्ति बढ़ाए
अल्जाइमर एक ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें याददाश्त कमजोर होती जाती है। रोजाना अंगूर खाने से अल्जाइमर रोग से भी बचाव होता है। इसके साथ ही अगर आप अवसाद से भी बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। इससे मनोविकार कम होता है, और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
3 thoughts on “जानें अंगूर खाने के फायदे | Benefits of Grapes in Hindi”