अंकुरित चने खाने के इतने सारे फायदे की आपको रोज अंकुरित चने खाना स्टार्ट कर देना चाहिए। बहुत से लोग है जो नाश्ते में अंकुरित चना खाते है। चने का उपयोग आप कैसे भी करो सेहतमंद होता है। लेकिन जब आप इसे अंकुरित करके खाते है तो इसके पोषक तत्वों का दुगना लाभ उठा सकते है। क्योंकि चने में प्रोटीन, नमी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व उपस्थित होते हैं।
अंकुरित चने खाने के बहुत सारे फायदे है कई रोगो को ठीक करता है।इसके साथ ही ये बहुत सी बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। इसलिए चने को खाने में जरूर इस्तेमाल करे ये किसी दवा से कम नहीं है। आयुर्वेद में चने को स्वास्थ्यवर्धक बताया है। यह हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करता है।
लौकी के जूस के फायदे (लौकी का जूस बनाने की विधि)
अंकुरित चने खाने के क्या फायदे हैं
कब्ज और पेट दर्द से राहत:-
चनो रातभर भिगो दे और सुबह पानी को अलग करके इसमें अदरक, नमक और जीरा डालकर खाने से कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में:-
अंकुरित चने हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है और नया खून बनाने में भी सहयोगी है। और साथ में ब्लड का संचार भी सही करता है। चने में फॉस्फोरस और आयरन अधिक होता है।
हींगवाला पानी पीने के जबरदस्त फायदे
मूत्र रोगो में:-
मरीज को बार बार यूरिन आना या फिर यूरिन में इन्फेक्शन हो तो अंकुरित चने खाने चाहिए इन समस्याओ में फायदा करता है। ये हमारे शरीर की प्रक्रियाओ को नियंत्रित करता है।
भुने हुए चने खाने से मूत्र रोग दूर होते है और बार पेशाब नहीं आती। भुने हुए चने के साथ गुड़ मिलकर खाने से हर प्रकार के मूत्र रोग दूर होते है।
जानें कैसे, जोड़ो के दर्द में आराम देती है दालचीनी
एनर्जी और शरीर की ताकत बढ़ाने में :-
रोजाना अंकुरित चने खाने से कमजोरी, थकान, सुस्ती आदि दूर होती है और आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलती है। अंकुरित चनो में पोषक तत्व अधिक पाए जाते है जो ऐनर्जी बनाये रखते है।
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए चनो को रातभर भिगो दे और सुबह पानी को अलग करके इसमें अदरक, नींबू, नमक और काली मिर्च डालकर खाना चाहिए है।
जाने ग्रीन टी के फायदे और नुकसान
डायबिटीज में
डयबिटीज के रोगियों को अंकुरित चने का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से गुलकोज की मात्रा को कम करता है। अंकुरित चने का उपयोग रोगी को सुबह करना चाहिए फायदा मिलता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में
ब्लड में बढ़ा हुआ बेड़ कोलोस्ट्रोल को कम करने और गुड कोलस्ट्रोल को ठीक रखने के लिए अंकुरित चने खाये।
इम्युनिटी बढ़ाने में:-
ये हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाता है और कई बीमारियों से हमें बचाता है।
वजन कम करने में
आपको वजन कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाये। ये आपके पोषक तत्व की पूर्ति करेगा और कैलोरी की मात्रा को भी नियमित करेगा। अंकुरित चने शरीर को फिट और वजन कम करने में सहयोग करता है।
गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा
स्किन समस्याओ को दूर करने में
अंकुरित चने का उपयोग करने से स्किन से जुडी कई समस्याओं में फायदा करता है। जैसे दाद खाज खुजली, ऐलर्जी, चेहरे की चमक के लिए और कुष्ठ रोग भी अंकुरित चने खाने ठीक हो जाता है।
3 thoughts on “रोज सुबह अंकुरित चने खाने के बहुत सारे फायदे”