अंजीर खाने के फायदे | Anjeer Benefits in Hindi लेख में बताएँगे की माजून अंजीर एक बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक गुणकारी फल है। इसका इस्तेमाल सुखाकर कर हम मेवे के रूप में करते है। अंजीर का प्रयोग बहुत सी बिमारियों में किया जाता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुडी समस्याएं रहती है तो अभी से अंजीर का सेवन करना शुरू कर दें। इसका उपयोग सूखे फल के टुकड़े करके या पीसकर उसे दूध में चीनी के साथ खाया जाता है। इसका फल का जैम भी बनाया जाता है।
और ये पढ़े:-अजवाइन के फायदे
अंजीर के सूखे फल में 62% शुगर की मात्रा होती है जबकि ताजे पके हुए फल में 22% शुगर की मात्रा होती है। इसमें कैल्शियम और विटामिन ऐ और बी भी पाए जाते है। अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। ये मस्तिष्क को शांत करता है और कमजोरी दूर करता है। इसे खाने से खांसी भी ठीक हो जाती है।
अंजीर में कार्बोहाइड्रेट 63 प्रतिशत, प्रोटीन 5.5 प्रतिशत, सेल्यूलोज 7.3 प्रतिशत, राख 2.3 प्रतिशत,चिकनाई एक प्रतिशत, मिनरल सोल्ट 3 प्रतिशत, एसिड 1.2 प्रतिशत और पानी 20.8 प्रतिशत होता है। इसके साथ ही प्रति 100 ग्राम अंजीर में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग विटामिन, आयरन थोड़ी मात्रा में चूना, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद भी पाया जाता है
और ये पढ़े:-रोज सुबह अंकुरित चने खाने के बहुत सारे फायदे
इसके अलावा भी अंजीर के बहुत से फायदे है जिनके बारे में बताने जा रहे है।
अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे है? |Anjeer Benefits in Hindi | majun anjeer ke fayde
ताजे और सूखे अंजेर दोनों फलों में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। ये आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। आज भी, ये फल आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसमें उपथित 28% से अधिक फाइबर घुलनशील रूप में होते है, जो उच्च प्लाज्मा ग्लूकोज स्तर और प्लाज्मा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहयोग करता है। अंजीर के फलों का रंग गहरा होता है।
अंजीर फलों में स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देने की क्षमता इसमें उपष्टित विभिन्न प्रकार के यौगिकों के कारण है। तो, आइये इसके होने वाले लाभों पर एक नजर डालते है-
1. एनीमिया
अंजीर में आयरन और कैल्शियम की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है जो एनीमिया में बहुत फायदेमंद है। रक्त सम्बंधित बीमारी दूर करने के लिए और खून बढ़ाने के लिए आप 10 मुनक्के और 8 अंजीर 200 मिली दूध में उबालकर पिए।
2. कब्ज
अंजीर में फाइबर अधिक होता है इसमें लगभग 2।5% होता है। यह एक औषधीय फल है। यह आंतो के सक्रमण को ठीक करता है। ऐसा इसलिए की फाइबर पानी को सोखता है जिससे मल की मात्रा बढ़ती है जो सही मलत्याग के पक्ष में है। इसलिए कब्ज के इलाज में बहुत लाभदायक है।
कब्ज की समस्या होने पर रात को सोने से पहले 3 से 4 पके अंजीर दूध में उबालकर खाये और ऊपर से ये दूध पी ले। कब्ज की समस्या में फायदा होगा । इसके अलावा रात को 4 अंजीर भिगो दे और सुबह इनको मसलकर खाले और ऊपर से पानी पी ले इससे भी कब्ज दूर होती है।
इसका सेवन कभी भी कर सकते है। दिन के किसी भी समय जैसे भोजन के साथ, मिठाई की तरह या नाश्ते के हिस्से के रूप में।
और ये पढ़े:-माइग्रेन से मिलेगा छुटकारा
3.अस्थमा
जिनको अस्थमा की बिमारी है उन्हें Anjeer के पत्तों का सेवन करना चाहिए क्योंकि अंजीर के पतों से राहत मिलती है। ये पत्ते बहुत लाभकारी होते है उनके लिए जो लोग इन्सुलिन का इंजेक्शन या गोलिया लेते है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और ये ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखता है।
4. जुखाम
जुखाम होने पर 5 अंजीर पानी में डालकर उबालकर इसके बाद पानी को छान ले। गर्म गर्म सुबह और शाम लेने से जुखाम में लाभ मिलेगा।
5. ताकत
ताकत के लिए छिले हुए बादामों को सूखे Anjeer के टुकड़े के साथ गर्म पानी में उबाले। इसके बाद इसे सुखाकर इसमें पीसी हुई इलायची, केसर, दानेदार शक़्कर, चिरौंजी, पिस्ता और बादाम बराबर मात्रा में मिला ले। अब इसे गाय के घी में 7 दिनों तक पड़े रहने दें। इसमें से 20 ग्राम चूर्ण का सेवन रोजाना सुबह करें। ऐसा करने से आपकी ताकत बढ़ेगी।
6. सिर दर्द
सिर पर सिरके या पानी में अंजीर के पेड़ की छाल की भस्म बना ले और उसको सिर पर लेप लगाने से सिर के दर्द में आराम मिलता है।
और ये पढ़े:-सर दर्द को नहीं करे नजरअंदाज !
7. बवासीर
रात को या शाम को 3 से 4 सूखे हुए अंजीर पानी में भिगो दे और सुबह इन्हे मसलकर खली पेट खा ले। बवासीर की समस्या ठीक हो जाएगी।
8. कमर दर्द
अंजीर की छाल,धनिया और सोंठ की बराबर मात्रा में लेकर उसे कूटकर पानी में भिगों दें। सुबह उस रस को छानकर पी लें कमर दर्द में लाभ मिलेगा।
और ये पढ़े:-जाने कमर दर्द होने के मुख्य कारण
9. हड्डियां
अंजीर खाने के फायदे हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी है। अक्सर देखा जाता है कि पौष्टिक भोजन खाने के बावजूद, कई रोग हो ही जाते है। इसलिए अपने खाने में आवश्यक विटामिन और खनिजों को शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है खाने में अंजीर को शामिल करे। हड्डियों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। अजीर में कैल्शियम अधिक होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए 4 से 5 अंजीर जरूर खाने चाहिए।
10. पाचन तंत्र
अंजीर में 3 से 4 ग्राम फाइबर होता है जो हमरी जरूरत का २० प्रितशत है। पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए।
अंजीर खाने के फायदे | Anjeer Benefits in Hindi जानने के बाद हो न हो आप भी इस फल / मेवे का सेवन करना जरूर शुरू कर देंगे। आपको बता दें यह फल पेट के लिए सबसे बहुत अधिक लाभकारी होता है। माजून अंजीर के फायदे
8 thoughts on “अंजीर खाने के फायदे | Anjeer Benefits in Hindi”