होली खेलते समय रखे कुछ बातो का ध्यान

होली आने वाली होती है जब सबको चहरो पर होली खेलने का उत्साह नजर आने लगता है। लेकिन ऐसे में सेहत का ध्यान रखना भी जरुरी है अनदेखा न करे। जिसका खामियाजा बाद में हमें भुगतना पड़ सकता है।

होली पर हमारी सेहत का ध्यान रखना इसलिए भी जरुरी है की थोड़ी सी लापरवाही हमारे लिए खतरा हो सकता है। आजकल रंगो में केमिकल के उपयोग होने के कारण परेशानिया पैदा कर सकता है। क्योंकि रासायनिक रंगो में लेड ऑक्साइड, मरकरी सल्फाइड, ऐलुमिनियम ब्रोमाइड और कॉपर सल्फेट जैसे घातक रसायन होते है। कुछ रंगो से तो आप अंधे तक हो सकते हो।

वैसे अब पानी से खेलते है तो पानी में भीगने से भी परेशानी हो सकती है।

और पढ़े:- डिप्रेशन को पहचाने और ऐसे बचें डिप्रेशन से

होली खेलने के पहले रखे कुछ ख्याल:-

और पढ़े:-जाने हार्ट अटैक आने के संकेत

इससे कुछ तैयारी कर ली जाये तो अच्छा है जिससे होने वाली समस्या से बचा जा सके।

  • होली खेलने से पहले आप चेहरे पर क्रीम या वाटर प्रूफ बेस लगा ले।
  • आप पुरे शरीर और बालो पर तेल लगाए तिल का तेल और सरसो का तेल लगा ले। नारियल का तेल जयादा अच्छा रहेगा। पुरे शरीर पर तेल लगाने से रंग नहीं चढ़ेगा और नहाने से तुरंत साफ हो जायेगा।
  • आँखों पर रंग लगाने से बचने के लिए आँखों पर चश्मा लगाए।
  • होठो को कवर करने के लिए लिप बाम लगाए।
  • अपने नाखूनों पर भी नेल पॉलिश अवश्य कर लें ताकि रंगों और पानी से वे खराब होने से बचें।
  • फूल स्लीव्स के कपडे पहनकर रखे।

कैसे रखे होली खेलते समय सावधानी:-

और पढ़े:-  बुरी आदते जो बालो के लिए हानिकारक है

  • नेचुरल रंगो का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जिन लोगो को रंगो से एलर्जी हो उन्हें रंगो से दूर रहना चाहिए।
  • ध्यान रखे होली खेलते समय रंग आपके मुँह, नाक और आंख में ना जाये।आँखों में जलन और साँस लेने में तकलीफ हो सकती है इसलिए सुरक्षित होली खेले।
  • होली में जो हम गहरे रंगो का उपयोग करते है उनमे केमिकल होते है।इनसे बचाना चाहिए क्योंकि ये स्किन एलर्जी, एक्ज़िमा और बालो से जुडी समस्या हो सकती है।
  • यदि आप गीले रंगो से होली खेलते है तो बालो का ध्यान रखना चाहिए। और बालो को धोते समय इन्हे ज्यादा रगड़ा नहीं चाहिए। रंग धीरे धीरे जायेगा।
  • होली में हमें भांग और एल्कोहल से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से डीहाइड्रेशन होने का खतरा हो सकता है।

जाने गर्मी में गन्ने का रस पिने के क्या फायदे है

होली के रंगो से होने वाले नुकसान:-

अगर खेलते समय सावधानी नहीं बाराती जाती है तो रंगो में केमिकल मिले होते है। जिसकी वजह से कई खतरनाक बीमारिया हो सकती है। जैसे चहरे पर पिम्पल, आँखों में जलन, खुजली और बालो में नुकसान। इसलिए रसायन वाले रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हर्बल या ऑरगेनिक रंगों के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं। इनसे होने वालो नुक़्सानो के बारे में निचे बताया गया है।

  • जलन होना।
  • आंखों से पानी आने की समस्या।
  • खुजली होना।
  • चेहरे पर चकत्ते होना।
  • एलर्जी और ड्राईनेस होना।
  • एक्जिमा सहित त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होन।
  • अस्थमा के मरीजो को रंगों से परेशानी बढ़ सकती है।
  • नाक और आंख में एलर्जी।
  • कान के परदे फटने का डर।
  • बालों का उड़ना।

ध्यान रहे :-

  1. बच्चे अगर होली खेल रहे है तो बड़े उनके साथ रहे।
  2. यदि आप रंग साफ कर रहे है तो अधिक साबुन का इस्तेमाल नहीं करे। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
  3. होली के रंग को साफ करते समय मुँह और आंख बंद रखे। और रंग का पानी कान में ना जाये।
  4. यदि आपको रंगो से किसी प्रकार की प्रॉब्लम हो रही है जैसे जलन महसूस होना, सास लेने में दिक्कत होना, धुंधलापन लगाना तो तुरंत अपने करीबी डॉ से सम्पर्क करे।

साइनस से सावधान! इलाज और लक्षण,   टॉन्सिल में संक्रमण चिंता की बात

सर दर्द को नहीं करे नजरअंदाज !,  गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा

1 thought on “होली खेलते समय रखे कुछ बातो का ध्यान”

Leave a Comment