हींग के गुणों को जानकर हो जायेंगे हैरान

हींग का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। हर रसोई में हींग का इस्तेमाल किया जाता है और ये भोजन में स्वाद और सुगंध बढ़ाने का काम करता है। वैसे हींग भोजन का स्वाद ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में भी सहयोग करता है। इसके बहुत सारे फायदे होने के कारण ही इसका किचन में उपयोग किया जाता है।और इसलिए हींग में औषधीय गुण पाए जाते है। हींग का उपयोग ईरान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा किया जाता है।

और ये भी पढ़े-हींग का अनेक रोगो में घरेलु उपाय

हींग क्या है:-(about hing )

इसका उपयोग आमतौर पर दाल-सब्जी में डालने में किया जाता है। अपने देश में इसकी खपत बहुत अच्छी है और अनेक रोगो में उपयोगी है।
हींग फेरूला फोइटिस नाम के पौधे से निकलने वाला चिकना रस है। इसकी लम्बाई 60 से 70 सेमी तक होती है। ये पौधा सौंप के पौधे जैसा होता है और एक पौधे से 100 से 300 ग्राम तक हींग होती है। इसके पतों और छाल से दूध निकलता है जो सुखकर गोंद बनता है और फिर इसे पतों और खाल में भरकर सुखाया जाता है और फिर हींग बनता है।

आयुर्वेद में जो हींग काम में ली जाती है वो हिरा हींग है और ये सबसे अच्छी वाली हींग है। और आयुर्वेद में कहा गया है की इसका उपयोग करने से पहले सेक लेना चाहिए। हींग स्वभाव से गर्म और खुश्क होती है।

और ये भी पढ़े-गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा

हींग से इन रोगो में फायदा:-

  • ये हवा से होने वाली बीमारियों को खत्म करती है।
  • हींग आँखों से सम्बंधित रोगो में फायदा करती है।
  • ये खाना पचाती और भूख बढ़ाती है।
  • हींग कफ और वात को खत्म करती है।
  • ये स्वास से सम्बंधित बीमारियों में फायदा करती है।
  • आवाज को साफ करने में इसका उपयोग है।
  • जहर को खत्म करने में उपयोगी है।
  • यदि घी और तेल के साथ हींग मिलाकर जहा चोट लगी वहा लेप करने से फायदा मिलता है।
  • हींग का रस कान में डालने से बहरापन और आवाज गूंजना में में लाभकारी है।
  • हींग मिर्गी और लकवे में फायदेमंद है।
  • हीगं हलकी,गर्म और पाचक होती है।
  • हींग का उपयोग फूड प्वाइजनिंग के उपचार में भी किया जाता है।
  • जलन ठीक करने में भी हींग का उपयोग किया जाता है।
  • दर्द निवारक में उपयोग किया जाता है।
  • ह्रदय रोग और डाइबिटीज रोगो में।

पानी पीने का भी तरीका होता है जरूर पढ़े!,  तुलसी के उपयोग

आंवले का उपयोग, अजवाइन के फायदे

ग्रीन टी पीने का सही समय और बनाने की विधि