हम सब ये जानते है की ग्रीन टी पीना स्वास्त्य के लिए सही है। ग्रीन टी लोगो के बीच तेजी से लोकप्रिय है। ये टी कैमिला साइनेंसिस पौधे की पतियों से बनाई जाती है। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और फोलीफेनोल होता है।
ग्रीन टी पीने का सही समय नहीं हो तो ये फायदे की जगह नुकसान दायक हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन और टेनिन दोनों होते है। ये गेस्ट्रिक जूस को पतला कर देते है और पेट को प्रभावित कर देते है।
कई लोग फिटनेस के प्रति जागरूक होते है तो वो ग्रीन टी जरूर पीते है। मोटापा कम करने के लिए और वजन कम करने के लिए लेकिन उन्हें ग्रीन टी पीने का समय नहीं पता होता। यहाँ आप ग्रीन टी बनाने की सही विधि और सही समय के बारे में बताएँगे।
और ये भी पढ़े- जाने ग्रीन टी के फायदे और नुकसान
ग्रीन टी पीने का सही समय और सही तरीका:-

डिप्रेशन को पहचाने और ऐसे बचें डिप्रेशन से
- इस चाय को कभी कभी भी खली पेट नहीं पीना चाहिए।
- सही समय खाना खाने के आधा घंटे पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद ग्रीन टी पीना चाहिए।
- कुछ क्या करते है की ग्रीन टी में दूध और चीनी मिला लेते है ऐसा ना करे। ऐसा करने से नकारात्मक प्रतिक्रिया होती है जिससे ग्रीन टी से मिलाने वाले लाभ नहीं मिल पाते।
- एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और लिवर प्रभावित हो सकता है।
- खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। ग्रीन टी में पाए जाने वाला कैफीन पाचन को प्रभावित करता है और हमारे द्वारा खाने में लिए गए पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है।
- ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद कैलोरी को कम करने में मदद करता है।
- ग्रीन टी को देर रात को नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये अनिंद्रा का कारण बन सकती है।
और ये भी पढ़े- जाने गर्मी में गन्ने का रस पिने के क्या फायदे है
ग्रीन टी बनाने की विधि:-
और ये भी पढ़े-गेहू के ज्वारे का रस अनेक रोगो की दवा
ग्रीन टी बनाना सीखना है तो यहाँ आपको विधि यहाँ बताएँगे। आप आसानी से घर बैठे ही ग्रीन टी बना सकते है और ग्रीन टी पीने का आनंद ले सकते है।
दो कप ग्रीन टी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
यहाँ पर दो कप ग्रीन टी बनाने की विधि है यदि आपको ज्यादा कप बनाने हो तो इसी के अनुसार मात्रा बढ़ा दे।
पानी – दो कप से तीन कप के बीच
ग्रीन टी – आधा चमच्च
शहद – स्वादानुसार
सबसे पहले दो कप पानी को चाय पैन में उबाल ले। जब ये अच्छे से उबाल जाये तब इसमें आधा चमच्च ग्रीन टी डालकर एक उबाल आने दे। एक उबाल आने पर गैस बंद कर दे ध्यान रहे एक उबाल से ज्यादा नहीं आनी चाहिए वरना ग्रीन टी कड़वी हो जाएगी। चाय को कप मे छान ले।
अब आप इसमें स्वादानुसार शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और ग्रीन टी पीने का स्वाद ले।
4 thoughts on “ग्रीन टी पीने का सही समय और बनाने की विधि”